Useful Cooking Tips & Beginner Hacks. बहुत काम आने वाले 34 Kitchen के Tips, 34 Cooking and kitchen Tips जो आपने पहले नहीं सुना होगा। 34 New viral daily use cooking tips Hacks in hindi | 34 daily use Kitchen tips Hacks in hindi
34 New viral daily use cooking tips Hacks in hindi

1. | यदि दूध की मलाई में एक चम्मच चीनी डालकर फेटा जाए तो मक्खन ज्यादा मात्रा में निकलता है। |
2. | गुलाब जामुन को एकदम सॉफ्ट और अंदर से रसीला जालीदार बनाने के लिए खोया (मावा) में थोड़ा सा पनीर या छेना डालकर मिलाएं गुलाब जामुन एकदम रसीले मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे। |
3. | रसगुल्ला स्पंजी बनाने के लिए रसगुल्ले को चासनी में पकाते समय जब रसगुल्ले चासनी में फूलने लगे तो बीच-बीच में उसमें 1 से 2 बड़े चम्मच पानी डालें। इससे चासनी गाढ़ी नहीं होगी और रसगुल्ला ज्यादा स्पंजी बनेगा। |
4. | अगर दही नहीं जमा है तो एक समतल थाली में पानी लें और फिर इसमें दही वाले बर्तन को रखें, फिर देखिए 1 घंटे में दही जम कर तैयार हो जाएगी। लेकिन ध्यान रखें बर्तन हिलना नहीं चाहिए, उसे एकदम स्थिर रखें। |
5. | आम के अचार को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए उसे बीच-बीच में धूप दिखाते रहें और अचार को किसी सूखे जगह पर ही रखें और जब आपको अचार खाने का मन हो तो सूखे साफ चम्मच से थोड़ा सा निकाल कर अलग कर लें। बार-बार अचार में हाथ ना लगाएं, तभी अचार आपका लंबे समय तक चलेगा। |
6. | आम के अचार बनाते समय इसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर मिलाएं इससे अचार ज्यादा स्वादिष्ट बनेगा। |
7. | पानी वाले ताजे नारियल को आसानी से फोड़ने के लिए पहले नारियल का सारा पानी ऊपर से छेद करके निकाल लें और फिर उसे गैस बर्नर पर रख कर दो से 3 मिनट तक सेंके। इससे नारियल का ऊपर ऊपर से छेद करके निकाल लें और फिर उसे गैस बर्नर पर रख कर दो से 3 मिनट तक सेंके। इससे नारियल का ऊपर वाला कड़क हिस्सा आसानी से चटककर अलग हो जाएगा। |
8. | केले का गुच्छा लटका कर रखने से केला 5 से 6 दिनों तक खराब नहीं होगा। |
9. | दूध से ज्यादा मलाई निकालने के लिए पहले दूध को अच्छे से उबालने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसके बाद उसे फ्रिज में रखें। इससे दूध में मलाई अधिक मात्रा में मोटी जमेगी। |
10. | गुड़ की चाशनी बनाते समय अगर कड़ाही में थोड़ा सा घी या तेल लगा देंगे तो चासनी कड़ाही चिपकेगी नहीं। |
11. | अगर फ्रीज में से बदबू आ रही है तो एक कटोरी में लकड़ी का कोयला भरकर फ्रिज में रखें। इससे फ्रिज में से बदबू गायब हो जाएगी। |
12. | हरी मिर्च का डंडी तोड़कर फ्रिज में रखने से हरी मिर्च अधिक समय तक ताजा बनी रहती है। |
13. | प्याज फ्राई करते समय एक चुटकी शक्कर डालें। इससे प्याज जल्दी व कुरकुरा सिंकेगा। |
14. | दूध फाड़ने के बाद दूध का पानी फेंके ना। क्योंकि उसका इस्तेमाल आप दोबारा से दूध फाड़ने में कर सकते हैं या फिर आटा गूंथने में भी कर सकते हैं। |
15. | दही बड़े बनाने के लिए पीसी हुई उड़द की दाल में थोड़ी सी सूजी डाल कर अच्छे से फेंटे। इससे बड़े ज्यादा नरम बनेंगे। |
16. | गर्मी की वजह या किसी वजह से घर में अचानक चीटियां आ जाए तो वहां पर तुरंत ही लॉग रख दें चीटिंया गायब हो जाएगी। |
17. | गेहूं का आटा अगर आपके पास ज्यादा है और उसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं स्टोर करते समय उसमें कुछ तेज पत्ते डालकर रख दें लंबे समय तक आटे में कीड़े वगैरा नहीं लगेंगे। |
18. | पराठे बनाते समय अगर आप उबला हुआ एक आलू आटे में मिलाकर आटा गूंथते हैं तो इससे पराठे बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। |
19. | आलू के पकोड़े या मिक्स पकोड़े सर्व करते समय उनके ऊपर चाट मसाला छिड़क कर सर्व करते हैं पकौड़ों का स्वाद दोगुना हो जाता है। |
20. | पालक उबालकर मिक्सी में ब पीसकर फ्रिज में रख दें पालक पनीर बनाते समय इस्तेमाल करें पालक का कलर ग्रीन ही रहेगा रहेगा। |
21. | गर्म तवे पर डोसा बैटर डालने से पहले पानी का छींट तवे पर मारें. इसके बाद इसे साफ कपड़े से पोछ लें. ऐसा करने से तवे का टेम्परेचर मेंटेन रहता है और डोसा अच्छा बनता है। |
22. | हरी मिर्च धनिया पत्ता लहसुन जीरा टमाटर और नमक डालकर सारी चीजों को पीस कर तेल डालकर मिक्स कर दें और इसे फ्रीज में रखकर किसी भी खाने के साथ इस चटनी को सर्वे कर सकते हैं। |
23. | टमाटर की पूरी बनाकर फ्रिज में रख दें फिर 14 से 15 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं किसी भी सब्जी के लिए। |
24. | मूंगफली के दोनों को भूनकर रख लें आप चाहे तो पीसकर रख ले जिस भी डिश में डालना तुरंत ही डाल सकते हैं बाद में भूलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। |
25. | अगर आपके पास गेहूं का दलिया है उसे भी पहले ही भूनकर स्टोर कर दें जब बनाना हो बाद में भुनने की जरूरत नहीं पड़ती है। |
26. | इसी तरह से सूजी को भी आप पहले ही भून कर स्टोर करेंगे बाद का काम खत्म हो जाता है सूजी का इस्तेमाल तुरंत ही कर सकते हैं। |
27. | टमाटर के छिलके को उतारने के लिए स्टील की छलनी में टमाटर डालकर उसे 5 मिनट तक स्टीम पर पकाएं छिलका आसानी से उतर जाएगा। |
28. | अगर आटा रोटी बनाने के बाद बच गया है उसे आप फ्रिज में रख रहे हैं फ्रिज में रखने से पहले उसे पर थोड़ा सा घी लगाकर अच्छे से ढक्कन बंद करके रखें आटा नहीं सुखेगा। |
29. | हरी इलायची के छिलके फेंकने की बजाय चाय पत्ती के डिब्बे में डालकर रखें चाय बनाते समय इस्तेमाल करें अलग से इलायची डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। |
30. | मलाई से मक्खन बनाना है तो मलाई को फ्रिज से तीन-चार घंटे पहले ही बाहर निकाल कर रूम टेंपरेचर आने तक रख दें आसानी से मक्खन निकल जाएगा बिना मेहनत के। |
31. | धनिया पुदीना की चटनी बनाने के बाद अगर कलर अच्छा नहीं आया है तो उसमें एक चम्मच फेंटा हुआ दही या फिर नींबू का रस मिलाकर रख दे चटनी का कलर हरा ही रहेगा। |
32. | अगर आप धनिया पाउडर घर पर ही तैयार करते हैं तो धनिए को मिक्सी में पीसने से पहले थोड़ा सा धूप दिखा दें या फिर तवे पर थोड़ा सा गर्म करके पाउडर बनाएं बहुत ही अच्छा पाउडर घर बनकर तैयार हो जाएगा। |
33. | चावल बनाते समय चावल को पहले 15 से 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ छोड़ दें उसके बाद आपने जितने चावल लिए हैं उसका डबल पानी डालकर बनाएं। |
34. | जिस भी सब्जी में आप कसूरी मेथी डाल रहे हैं पहले उसे तवे पर थोड़ा सा रोस्ट कर लें उसके बाद सब्जी में डालें कसूरी मेथी का फ्लेवर टेस्ट बहुत अच्छा आता है। |